पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Census Will Be Done Through Digital Process Start From May 15

डिजीटल प्रक्रिया से होगी जनगणना, शुरूआत 15 मई से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जन गणना पंजाब के डायरेक्टर डाॅ. अभिषेक जैन ने बताया कि आजादी के बाद की देश की आठवीं जनगणना की शुरुआत 15 मई से होगी। 29 जून तक चलने वाले पहले चरण में मकानों की संख्या का काम मुकम्मल किया जाएगा। लोगों के पास मौजूद सुविधाओं का वर्णन लिया जाएगा। डाॅ. जैन जिले में जनगणना -2021 की शुरुआत के लिए प्रभार अफसरों और अन्य स्टाफ को दी जाने वाली प्रशिक्षण की शुरुआत करवाने आए थे।

उन्होंने कहा कि गणनाकार को सही सूचना दी जाए। जनगणना के आंकड़े ही विकास, जन भलाई स्कीमों, सेहत व शिक्षा स्कीमों का आधार का कारण बनते है। उन्होंने बताया कि मरदमशुमारी (जनगणना) को इस बार मोबाइल एप पर ऑफलाइन डिजिटल तरीके से किया जाना है, जिसके तहत हरेक जानकारी इस सॉफ्टवेयर में सीधी भरी जाएगी। इस सॉफ्टवेयर को ऑनलाइन केवल एक बार मोबाइल पर डाउनलोड करने और बाद में एक या दो दिन बाद जब दिन का भरा डाटा पोर्टल पर अपलोड करना हो, उस मौके इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने बताया कि गणनाकारों को डिजिटल डाटा प्रति उत्साहित करने के लिए मोबाइल एप पर डाटा अपलोड करने वाले को 25 हजार रुपए का मेहनताना जबकि मैनुअल डाटा भरने वाले को 17500 रुपए का मेहनताना रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले सभी जिलों में प्रभार अफसरों और स्टाफ को मरदमशुमारी से संबंधित जानकारी दी जाएगी। उसके बाद फील्ड ट्रेनरों द्वारा सुपरवाइजरों और गणनाकारों की चार दिवसीय प्रशिक्षण करवाया जाएगा। डाॅ. जैन ने बताया कि पूरे कार्य की निगरानी सीएमएमएस (सेंट्रल मैनेजमेंट और मॉनिटरिंग व्यवस्था) पोर्टल द्वारा की जाएगी, जिसके द्वारा ऑनलाइन पता लग सकेगा कि किस जिले या प्रभार अफसर या सुपरवाइजर या गणनाकार की कितनी प्रगति हुई है।

बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ. अभिषेक जैन।
खबरें और भी हैं...