पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काहमा के कैंप में 650 मरीजों का चेकअप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दी काहमा वेलफेयर कमेटी द्वारा स्वर्गीय लाला चिरंजी लाल आंसल की स्मृति में 16वें मुफ्त नेत्र मैडिकल व आयुर्वेदिक मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन गांव काहमा में किया गया। गांव के हंस राज आंसल सरकारी अस्पताल में लगाए गए कैंप का उद्घाटन श्री राम कुटिया के संत बाबा गिरधारी दास ने किया। कैंप के दौरान गुरु नानक मिशन मेडिकल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट ढाहां कलेरां के प्रधान हरदेव सिंह काहमा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह बाहड़ोवाल, सचिव कुलविंदर सिंह आदि मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। कैंप में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा 650 मरीजों की आंखों की जांच करके मुफ्त दवाएं दी गईं। संत बाबा गिरधारी दास ने कैंप लगाने पर आयोजकों को बधाई दी और कहा कि ऐसे कैंपों के जरिए जरूरतमंद लोग लाभ उठा सकते हैं। इससे वे प्राइवेट अस्पतालों में होने वाले महंगे इलाज से भी बच जाते हैं। यहां नरिंदर सिंह, जगजीत सिंह सोढ़ी, अमरीक सिंह सिमरनप्रीत कौर, गुदावर सिंह, जसविंदर सिंह, सतिंदरजीत सिंह, दर्शन सिंह, स्वर्ण सिंह, संतोख सिंह, हरजिंदर सिंह, जगरूप सिंह, रजनीश शर्मा थे।

कैंप का उद्घाटन करते संत बाबा गिरधारी दास व अन्य।
खबरें और भी हैं...