- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Civil Surgeon Said Do Not Be Afraid Of Coronavirus Department Alert Sell Medicine On Mrp
सिविल सर्जन बोले-कोरोनावायरस से डरें नहीं विभाग सतर्क, एमआरपी पर दवा बेचें केमिस्ट
सिविल सर्जन डाॅ. आरपी भाटिया ने यहां केमिस्टों को कहा कि कोरोना वायरस का लोगों में डर का माहौल पैदा न हो, इसके लिए हम लोगों की घबराहट को दूर करें। केमिस्टों के साथ मीटिंग में उन्होंने कहा कि विभाग नेे जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरे प्रबंध किए हुए हैं। जिले में 100 बैड के आइसोलेशन व कुआरनटाइन वार्ड बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों को जहां स्वास्थ्य विभाग की जारी इंस्ट्रक्शन फॉलो करने की अपील की जाए और उनके डर को दूर करने के लिए केमिस्ट सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि बाजार में मास्क, सेनेटाइजर व संबंधित दवाओं की मांग बढ़ गई है। इसके लिए पहले तो यह जरूरी है कि यह चीजें केमिस्ट शाप पर उपलब्ध हों। यह भी जरूरी है कि यह वस्तुएं तय एमआरपी पर ही बेची जाए। यही नहीं यह नजर भी रखी जाए कि गैर केमिस्ट शाप पर जहां पर सेनेटाइजर व मास्क आदि बिकते हैं वहां पर भी किसी से एमआरपी से अधिक कीमत न वसूली जाए। अगर कोई ऐसा करते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। जोनल लाइसेंस अथॉरटी राजेश सूरी, जिला ड्रग इंस्पेक्टर जयजयकार सिंह ने कहा कि दुकानों के स्टाक की विभाग की एप पर जानकारी दी जाए ताकि स्टाक संबंधी पारदर्शिता में सहयोग मिले। केमिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान हरमेश पुरी ने कहा कि एसोसिएशन से संबंधित केमिस्ट एमआरपी पर दवाएं बेचते हैं। इस दौरान होशियारपुर के ड्रग इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह, एसोसिएशन के महासचिव मनोरंजन, रवि गौतम, अजय सरीन, यशपाल विज, सतीश सैनी, नरेश शर्मा, पुष्प राज कालिया भी मौजूद रहे।
अध्यापकों को करें ट्रेंड
सिविल सर्जन ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए सेहत विभाग शिक्षा विभाग के साथ मिल कर अध्यापकों को ट्रेनिंग देगा, जो लोगों व बच्चों को इस बीमारी के बचाव सबंधी जानकारी देंगे। ताकि बच्चे इस बीमारी से बच सकें।
केमिस्टों को संबोधित करते सिविल सर्जन डाॅ. आरपी भाटिया।