पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Corona Suspects Admitted To Civil Samples Sent To Amritsar Lab

कोरोना संदिग्ध सिविल में दाखिल, सैंपल अमृतसर की लैब में भेजे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिंगापुर से करीब एक महीना पहले भारत आई महिला को बुधवार को सर्दी खांसी की शिकायत के बाद सिविल अस्पताल में लाया गया। विभाग ने उसे आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है। कोरोना संबंधी टैस्ट करवाने के लिए सैंपल अमृतसर स्थित लेबोरेटरी में भेजे गए है। लेबोरेटरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि महिला को कोरोना वायरस है या नहीं। विभाग का कहना है कि महिला को सिंगापुर से आए करीब एक महीने से ऊपर का समय बीत चुका है। जिले में विदेश जिनमें बाया चाइना आए लोगों की गिनती 200 से अधिक हो चुकी है। एपिडिमोलॉजिस्ट डा. श्याम वेदा का कहना है कि जिले में अभी तक कोरोना का कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया।

विभाग और सरकार की गाइडलाइन को करें फॉलो : डॉ. श्याम

प्रोग्राम अफसर डॉ. श्याम वेदा ने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है। सेहत विभाग व सरकार की गाइड लाइंस को फॉलो किया जा रहा है। अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोई ऐसा वायरस नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि इस वायरस के पीड़ितों में बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ प्राथमिक लक्षण है। उन्होंने कहा कि चीन, इरान, इटली, कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया से आने वाले यात्रियों के लिए इन लक्षणों की स्थिति में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर हाथों को साबुन से धोएं या फिर हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। किसी भी जानकारी के लिए हेल्प लाइन या पंजाब सरकार की टोल फ्री हेल्प लाइन पर संपर्क किया जाए।

जिले में कंट्रोल रूम नंबर 01823-227471 जारी

जिले में सेहत विभाग द्वारा बनाए 24 घंटे तक चलने वाले विशेष कंट्रोल रूम 01823 -227471 पर संपर्क किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति विदेश से लौटा तो उसे करोना वायरस की जांच के लिए जरूर प्रेरित करें और उक्त नंबर पर संपर्क करें। जानकारी के लिए उक्त हेल्प लाइन या पंजाब सरकार की टोल फ्री हेल्प लाइन 104 पर संपर्क किया जाए।

लोगों के घरों में जाकर टीम कर रही वायरस के लक्षणों की जांच

जिले के विभिन्न ब्लॉकों संबंधित लोगों के घरों तक रैपिड रिस्पांस टीम भेजी जा रही हैं जिन क्षेत्रों से संबंधित लोग विदेश से लौटते समय वाया चाइना भारत लौटे हैं। हालात यह हैं कि संबंधित लोगों को 28 दिनों तक होम आइसोलेशन रखा जाना चाहिए। लेकिन लोग विभाग की ओर से दी गईं इंस्ट्रक्शन को अनदेखा कर रहे हैं।

सिविल में स्थापित आइसोलेशन वार्ड।
खबरें और भी हैं...