पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Corona39s Awe Masked Four Times More Expensive Than Sanitizer In 15 Days

कोरोना का खौफ... 15 दिन में मास्क हुआ चार गुणा महंगा तो सेनेटाइजर की भी शार्टेज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3 से पांच रुपए वाला सिंपल मास्क 20 रुपए में मिल रहा

कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर मार्केट में मास्क, डिटोल व हैंड सेनेटाइजर की शॉर्टेज हो गई है। जिले के मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर पर बिकने वाले मास्क, डिटोल व हैंड सेनेटाइजर खत्म हैं या फिर कई गुणा महंगे हो चुके हैं। मेडिकल व जनरल स्टोर वालों का एक ही जवाब है कि पिछले 20 दिन में मास्क, डिटोल व हैंड सेनेटाइजर की डिमांड अधिक बढ़ी है, जिससे शाॅर्टेज आई है। नवांशहर में मास्क और सेनेटाइजर खरीदने पहुंचे एक ग्रामीण कश्मीर सिंह ने बताया कि वे कई दुकानों पर गए उन्हें मास्क व कुछ सेनेटाइजर चाहिए थे। लेकिन पांच रुपए वाला मास्क 20 रुपए में मिल रहा था, जबकि सेनेटाइजर के दाम भी कई गुणा बढ़ गए हैं। पिछले 15 दिनों में 20 हजार से अधिक मास्क व हैंड सेनेटाइजर बिके हैं। मेडिकल स्टोर चलाने वाले बताते हैं कि कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर मार्केट में अचानक मास्क व सेनेटाइजर की खपत बढ़ी है। अब मार्केट में मेडी स्पिट आ रहे हैं, जिसका असर 12 घंटे रहता है। बता दें कि 3 से पांच रुपए वाला सिंपल मास्क 20 रुपए, ट्रिप्पल लेयर वाला 40 रुपए और कुछ प्लास्टिक वाला मास्क 45 से 50 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं एन-95 मेडिसन वाला मास्क 500 से एक हजार रुपए में बिक रहा है। वहीं सेनेटाइजर अलग-अलग कंपनी के दोगुना रेट पर बेचे जा रहे हैं।

अगर रेट से ज्यादा मास्क बेचता कोई पकड़ा गया तो एसोसिएशन नहीं देगी साथ : मनोरंजन कालिया

डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मनोरंजन कालिया कहते हैं कि अगर कोई मास्क व हैंड सेनेटाइजर रेट से ज्यादा बेचता पकड़ा गया तो एसोसिएशन उसका साथ नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जिला नवांशहर में कोरोना वायरस जैसा कुछ नहीं है, इसलिए लोग सिर्फ अवेयर रहे और अफवाहों से दूर रहें। कोरोना से बचाव को सतर्कता बरतें।

खबरें और भी हैं...