पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Council Term Ends With Proposal For Sterilization Of 36 Dogs

36 कुत्तों की नसबंदी के प्रस्ताव के साथ कौंसिल का कार्यकाल खत्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में पांच लाख रुपए से शहर में लाइटें लगवाने को भी मिली मंजूरी

शहर में आवारा कुत्तों व अन्य जानवरों की भरमार व लोगों को काटने की घटनाओं में आए दिन हो रही बढ़ोतरी पर आखिरकार नगर कौंसिल जाग गई। नगर कौंसिल ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन कौंसिल में एक विशेष बैठक की। इस बैठक में कर्मचारियों की रिटायरमेंट अदायगी के साथ आवारा जानवरों संबंधी तैयार ड्राफ्ट बायलाज को अापसी सहमति से पास कर लिया है।

उधर, शहर में कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भी सक्रिय हो गई। सुबह दाना मंडी इलाके से 36 कुत्तों को पकड़ कर मुबारकपुर ले जाया गया, जहां उनकी नसबंदी होगी। बैठक की शुरुआत में नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक ने बताया कि सरकार की ओर से रिटायरमेंट की उम्र कम करने की वजह से 31 मार्च को 7 कर्मचारियों को रिटायर किया जाना है। इनके रिटायरमेंट ड्यूटी संबंधी प्रस्ताव मेंबरों के समक्ष रखा। सभी मेंबरों ने इस पर अपनी सहमति जताई। इसी तरह नगर कौंसिल की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रॉपर कंट्रोल आफ स्ट्रे एनीमल एंड कंपनसेशन टू दी विक्टिम ऑफ ऐनिमल अटैक ड्राफ्ट बायलाज को भी प्रवान किया गया। इसके अलावा बैठक में पांच लाख रुपए की लाइटें लगवाने के लिए मंजूरी दी गई। इस मौके पार्षद कमलजीत लाल, बलबीर उस्मानपुरी, विनोद पिंका, चंद्रमोहन पिंकी, सचिन दीवान, महिंदर सिंह, वरिंदर चोपड़ा, परम खालसा, जसविंदर जस्सी, मंजीत कौर, कुलवंत कौर, नीरू खोसला, गुरप्रीत कौर, बलविंदर कौर, गुरप्रीत कौर, संतोष कुमारी, अमिता गुलेरिया आदि उपस्थित थे।

अंतिम बैठक में खूब हुआ हंसी-मजाक

कौंसिल की अंतिम बैठक होने के कारण पार्षदों ने आपस में जमकर हंसी मजाक भी किया। सबसे अधिक मामला कौंसिल के आने वाले चुनाव व उसमें किसे टिकट मिलेगी और किसे नहीं इसे लेकर कांग्रेसी पार्षद एक दूसरे पर चुटकी लेते रहे।

}हर कुत्ते पर खर्च होंगे 1300 रुपए, 3 से 7 दिन निगरानी में रखे जाएंगे}कौंसिल के 7 कर्मचारी 31 मार्च को होंगे रिटायर्ड

जिले में 6 लाख 80 हजार रुपए के टेंडर कुत्तों की नसबंदी के लिए पास

कौंसिल ने कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू कर दिया है। जिला स्तर पर कुत्तों की नसबंदी का काम गांव मुबारकपुर में भिंदी ऋषि पशु कल्याण समिति मध्य प्रदेश की ओर से स्थापित किए सेंटर में किया जाएगा। कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक ने बताया कि पूरे जिले में 6 लाख 80 हजार रुपए के टेंडर कुत्तों की नसबंदी करने के लिए किए गए हैं। प्रति कुत्ते पर सरकार करीब 1300 रुपए का खर्च करेगी। उन्होंने बताया कि कुत्ते की नसबंदी कर उसे 3 से 7 दिन के लिए डाक्टर की निगरानी में रखा जाता है। उसके पूर्ण स्वस्थ होने पर उसे फिर से उसी जगह पर छोड़ दिया जाता है। नसबंदी हुए कुत्ते या कुतिया के कान पर एक विशेष मार्क लगा दिया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों में रखे कुत्तों के गले में पट्टा डालकर या उस पट्टे पर विशेष टैग लगाकर रखें, ताकि उसकी पहचान हो सके।

बैठक के बाद सभी पार्षद यादगारी फोटो खिंचवाते हुए।-भास्कर
खबरें और भी हैं...