- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Cover Your Mouth With A Handkerchief Or Arm While Sneezing
छींकते समय अपना मुंह रुमाल या बाजू के साथ ढंके
डीसी विनय बुबलानी ने जिले के सभी विभागों को इस संबंधित कोरोना वायरस से बचाव के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए कहा है। डीसी दफ्तर मेें आयोजित मीटिंग में उन्होंने कहा कि हाथ मिलाने और गले लगने से बचा जाए तथा खाने -पीने से पहले तो रुटीन में हाथों को साबुन के साथ अच्छी तरह से धोया जाए। जिले के अस्पतालों में किसी भी तरह का मामला सामने आने पर संबंधित लक्षणों वाले मरीज को अलग रखने के लिए ‘आइसोलेशन वार्ड ’ और जिन लोगों के वह संपर्क में रहा हो, उनके लिए ‘कुआरनटाईन वार्ड’ बना कर रखे हुए हैं। उच्च स्तरीय कोविड-19 मैनेजमेंट ग्रुप द्वारा स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों, सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट, स्पोर्टस काम्पलेक्स, स्टेडियम और खेल के मैदान, शॉपिंग एरिया, माल और सिनेमा हाल, सैलून और नाई (बारबर) दुकानों के लिए जारी की अलग-अलग सलाह में बड़े इकट्ठ न करने, किसी कोविड -19 प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आने की सूरत में संबंधित विद्यार्थी, अध्यापक, व्यक्ति द्वारा अपने आप को 14 दिन घर पर ही अकेला रखे, छींकते समय अपना मुंह रुमाल या बाजू के साथ ढंके, एक-दूसरे के साथ हाथ न मिलाएं, गले न मिले, खुले में न थूकें, टीशू पेपर को कूड़ेदान में फेंके, अपनी आंखें, नाक और कान को न छूने, हाथों को कम से-कम 20 सेकंड के लिए साबुन के साथ रुटीन में साफ करते रहे या एल्को हल आधारित सेनेटाइजर का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग द्वारा कोविड-19 संबंधित बताए आगामी लक्षणों जैसे खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ आदि के सामने आने पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 01823 -227471 या स्टेट स्तरीय कंट्रोल रूम 0172 -2920074 या राष्ट्रीय कंट्रोल रूम नं. 011 -23978046 पर संपर्क किया जाए। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आरपी भाटिया, एसएसपी अलका मीना, एडीसी (विकास) सरबजीत सिंह वालीया, डीडीपीओ दविन्द्र कुमार, डीएफएससी रजनीश कौर, डीएसपी दीपिका सिंह, एसएमओ मौजूद रहे।
बैठक में मौजूद डीसी विनय बुबलानी, एसएसपी अलका मीणा व अन्य अधिकारी।