- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Defaulter Societies Need To Be Deposited With Bank No Debt 92 Lakhs Of Rupees Loan Outstanding
डिफॉल्टर सोसायटियों को बैंक के पास जमा करवाने होंगे नो ड्यूज, 92 पर लाखों रुपयों का कर्ज बकाया
कोआपरेटिव बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पद के लिए 30 मार्च को होने जा रहे चुनावों में वोट डालने के लिए 249 सोसायटियों ने अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर संबंधित प्रस्ताव बैंक के पास जमा करवाए हैं। वैसे जिले में कुल 445 सोसायटियां वर्किंग हैं, जिनमें एग्रीकल्चर के अलावा मिल्क व इंडस्ट्री संबंधी सोसायटियां शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य बात जो इस पूरे चुनावों में अहम हैं वह यह है कि कुल 351 एग्रीकल्चर सोसायटियों में से 92 सोसायटियां एेसी हैं जिन पर बैंक का लाखों रुपए का कर्ज है। जबकि 2 सोसायटियों के लेखा-जोखा की जानकारी बैंक के पास नहीं है। हालांकि बताते हैं कि नियम यह हैं कि इन 249 सोसायटियों में से जो सोसायटियां डिफॉल्टर हैं, उन्हें चुनाव से सभी प्रकार के जरूरी नो डियूज बैंक के पास जमा करवाने होंगे। ऐसे में 249 में से भी कितनी सोसायटियां वोट देने के काबिल बचेंगी ये तस्वीर अभी साफ नहीं है। बता दें कि बैंक के कुल 9 जोन में से 1 से लेकर 7 नंबर तक की सोसायटियां एग्रीकल्चर सोसायटियां हैं, जबकि 8 नंबर जोन मिल्क सोसायटियों व 9 नंबर जोन इंडस्ट्री से संबंधित हैं।
17 मार्च को नामांकन और 30 मार्च को चुनाव
कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर पद के चुनाव के संबंध में प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 17 मार्च को सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर बाद दोपहर 1 बजे तक बैंक के मुख्य दफ्तर में मौजूद रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन पत्र दाखिल करवाए जा सकते हैं जिसके बाद इसी दिन ही दफ्तर के नोटिस बोर्ड पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची लगाई जाएगी। 18 मार्च को नामांकन संबंधी एतराज लिए जाएंगे व इसी दिन एतराज संबंधी सूची जारी कर दी जाएगी। 23 को एतराजों की सुनवाई व नामांकन पत्रों की जांच होगी। सही पाए गए नामांकनों की सूची जारी की जाएगी व इसी दिन ही प्रत्याशी अपना नाम वापिस ले सकते हैं। इस दौरान उन प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जाएगा जो जोन में बिना मुकाबले के ही चुने जाएंगे। इसी दिन चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 23 को ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे। 30 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जोन के अनुसार तय किए गए चुनाव स्थलों पर मतदान होगा। जिसके तहत जोन 1 के मतदान बैंक की बलाचौर स्थित ब्रांच, जोन 2 के पोजेवाल स्थित ब्रांच में, जोन 3 के राहों स्थि ब्रांच में, जोन 4 के घटारों स्थित ब्रांच में, जोन 5 के बंगा मेन में स्थित ब्रांच में, जोन 6 के मुकंदपुर स्थित ब्रांच में, जोन 7 के बहराम स्थित ब्रांच में, जोन 8 के बंगा रोड पर स्थित चीनी मिल में स्थित बैंक की ब्रांच में, जोन 9 के मतदान इवनिंग ब्रांच कोठी रोड में होंगे। चुनाव संपन्न होने के बाद उसी दिन नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे।
कांग्रेस और अकाली नेता सोसायटी प्रतिनिधियों से करने लगे संपर्क
कोऑपरेटिव बैंक के चुनावों संबंधी बिगुल बज चुका है, जिसके चलते जहां बैंक प्रशासन की तरफ से चुनावों की कार्रवाई शुरू कर दी गई है वहीं पर अकाली व कांग्रेसी नेताओं ने भी सोसायटियों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकातें/बैठकें करनी शुरू कर दी हैं। मगर अकाली दल इस काम में पीछे है। वैसे बीते सालों की बात करें, तो अधिकतर समय तक बोर्ड पर अकाली दल ही काबिज रहा है। लेकिन अब अकाली नेता इसमें अधिक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। जबकि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई तेज है। बता दें कि समयावधि पूरी करने वाले बोर्ड के बीते सेशन में अकाली दल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पर काबिज था। हालांकि बीते लंबे समय से कांग्रेस बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की सत्ता से दूर रही है। मगर सत्ता पक्ष के तेवरों व बीते समय में जिस हिसाब से पार्टी की तरफ से कोऑपरेटिव सोसायटियों के चुनाव करवाए गए हैं उससे कहीं न कहीं लगता है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से 9 जोन पर जीत हासिल करने के लिए तय रणनीति पर काम किया जा रहा है। नवांशहर कोऑपरेटिव बैंक पंजाब के अच्छे व आर्थिक रूप से मजबूत बैंकों में शामिल है।
11 मार्च थी वोट डालने के प्रस्ताव की कॉपी जमा कराने की अंतिम तारीख
जोन सोसायटियां चाहवान
सोसायटी
1 20 15
2 21 13
3 20 17
4 20 16
5 22 19
6 21 20
7 22 13
8 203 82
9 96 54