पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोजगार की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कंडी संघर्ष कमेटी और ग्राम पंचायत टौंसा की ओर से बुधवार को स्थानीय सेंट्रीएंट (डीएसएम) फैक्ट्री के अधिकारियों को हवा-पानी के प्रदूषण को रोकने व अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

फैक्ट्री के प्रबंधक मनीष अग्रवाल को सौंपे मांगपत्र में युवाओं को पहल के आधार पर रोजगार देने की मांग भी की गई। कंडी संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव कामरेड करन सिंह राणा और गांव टौंसा के सरपंच बलवीर सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल 2018 को हुए समझौते को अमल में लाया जाए, बेरोजगारी की समस्या को मुख्य रखते युवाओं को पहल के आधार पर नौकरी दी जाए, पीने वाले पानी के ट्यूबवेल और सोलर सिस्टम लगाकर उसकी संभाल करना, गांवों के नवीनीकरण को मुख्य रखते सीवरेज सिस्टम का निर्माण करना, हवा-पानी के प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस प्रबंध किए जाएं। फैक्ट्री प्रबंधक मनीष अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उक्त मांगों पर जल्द विचार किया जाएगा। यहां शशि राणा, कमेटी के कनवीनर जगदीश राम भूरा, सतपाल, मोहन सिंह, प्यारो देवी, स्वर्ण सिंह, मोहन, सोनू आदि थे।

फैक्ट्री प्रबंधक मनीष अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते कामरेड करन सिंह राणा व अन्य।
खबरें और भी हैं...