पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nangal News Demand For Restoration Of Pension Scheme And Grant Of Da To The Government

सरकार से पेंशन स्कीम बहाल करने अौर बकाया डीए देने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नंगल सिटी | भारतीय मजदूर संघ पंजाब कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष राजेश पस्सीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें उत्तर क्षेत्र के प्रभारी रामदास पांडे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। भामसं पंजाब के महामंत्री गुरमेज सिंह बताया कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जन्म शताब्दी के कार्यक्रम पंजाब के प्रत्येक जिले में धूमधाम से मनाए जाएंगे तथा श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी का दलित पीड़ित और शोषित वर्ग और देश दुनिया के लिए क्या योगदान रहा हैं उसके बताया जाएगा। उन्होंने कहा पंजाब कार्यकारिणी बैठक में मांग की गई कि पंजाब सरकार छठा वेतन आयोग जल्द लागू करे तथा बकाया डीए का भुगतान जल्द करे। इस मौके पर करतार सिंह, हुकम सिंह, नागेश्वर सिंह, सुखमिंदर सिंह डिक्की, राज नारायण यादव, राजमणि यादव, संजय शर्मा, सुनील यादव ,चरणजीत सिंह, बद्री प्रसाद, करण सिंह आदि थे।
खबरें और भी हैं...