पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘इश्क तेरे दी मारी घुंघरू पा बैठी’ पर झूमे श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव भरोमजारा में स्थित लक्खदाता दरबार में एनआरआईज, ग्राम पंचायत व प्रबंधक कमेटी की ओर से सालाना जोड़ मेला करवाया गया। दरबार में झंडा चढ़ाने की रस्म मुख्य अतिथि साईं सोम-ए-शाह द्वारा अदा की गई।

इसके बाद गायक लक्खा भरोमजारा, संगीला खूह वाला, ड्यूट जोड़ी महेंद्र माधोपुरी-कमलजीत कमल, चरणजीत सीमा, सुरेंद्र नूरी, ज्योति नवांशहर, कौर सिस्टर्ज, केएस संधू, राज रसीला, दिलप्रीत आदि ने धार्मिक गीतों से दरबार में अपनी हाजिरी लगवाई। इस उपरांत पंजाब की बुलंद आवाज पंजाबी लोक गायिका जसविंदर बराड़ ने ‘ओ लाल मेरी पत रखेओ, सहेली खातर चीज ब्रांडेड लैंदा सी, ऐसा कलयुग आया, इश्क तेरे दी मारी घुंघरू पा बैठी, पंजाबी लोक तथ्य व मिर्जा गाकर अपनी गायकी का लोहा मनवाया। साईं सोम-ए-शाह कादरी, प्रबंधक कमेटी व पंचायत द्वारा कलाकारों व अन्य गणमान्यों को सिरोपे देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सरपंच राम सिंह, पंच राम लुभाया, पंच परम जीत कौर, पंच संतोख कौर, नवकांत भरोमजारा, पंच ममता, पंच चरणजीत चन्नी, हरपाल सिंह पूनी, बलजीत सिंह, ज्ञान सिंह, गुरदयाल सिंह, जगतार सिंह, जोगिंदर कौर, साईं सोढ़ी शाह, भगत छोटू सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।

गायिका जसविंदर बराड़ का सम्मान करते प्रबंधक।
खबरें और भी हैं...