पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chamkaur Sahib News Doctors Drama Patient Mute Spectator In The Theater Of Civil Hospital Operation Not Being Done Since 26 Days

सिविल अस्पताल के थियेटर में डॉक्टरों का ड्रामा मरीज मूकदर्शक, 26 दिन से नहीं हो रहा अॉपरेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चमकौर साहिब सिविल अस्पताल में 15 फरवरी को एक मरीज के ऑपरेशन की तैयारी के दौरान थियेटर में ही किसी बात को लेकर दो डॉक्टरों में झगड़ा हो गया था। तब से लेकर अब तक डॉक्टरों के झगड़े का खामियाजा 12 गांव और शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इन 26 दिनों में एक भी मरीज का ऑपरेशन नहीं हुआ। जिन मरीजों को डॉक्टर ने ऑपरेशन का समय दिया गया था, वह अस्पताल के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। झगड़ा इस कद्र बढ़ गया है कि सिविल अस्पताल में ऑपरेशन करने ही बंद कर दिए गए हैं। सीनियर मेडिकल अफसर हरबंस सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को शिकायत की गई है। ओटी स्टाफ ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश करने वाले डॉ. हरमेल सिंह के तबादले की मांग कर रहा है। जबकि डॉ. राजेश कुमार राजू का कहना है कि जब तक डॉ. हरमेल को बदला नहीं जाता तब तक किसी भी मरीज का ऑपरेशन करने का जोखिम नहीं उठाया जा सकता है।

कई दिनों से चमकौर साहिब सिविल अस्पताल का लगा रहा चक्कर : गुरमीत

15 फरवरी को चमकौर साहिब के सिविल अस्पताल में ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश करने वाले डॉ. हरमेल सिंह और ऑपरेशन करने वाले डॉ. राजेश कुमार राजू में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े को करीब महीना गुजर चुका है। अभी तक न तो डॉ. हरमेल सिंह पर कोई विभागीय कार्रवाई हुई है और न ही डॉ. राजेश कुमार राजू पर। अस्पताल में ऑपरेशन न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरमीत सिंह ने बताया कि वह कई दिनों से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि परिजन की छाती में गिलटी है। ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने कहा था, लेकिन डॉक्टरों में झगड़े के कारण एसएमओ परमिशन नहीं दे रहे हैं।

>चमकौर साहिब के 12 गांवों और शहर के
लोग परेशान


>मरीज अस्पताल के चक्कर लगा हो रहे मायूस

मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में : एसएमओ

एसएमओ हरबंस सिंह ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों की लड़ाई की जानकारी है। ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाले स्टाफ मेंबरों ने लिखित में शिकायत दी है कि डॉ. हरमेल सिंह के साथ काम नहीं करना है। यह मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। जल्द ही इस मामले का कोई न कोई
हल निकलेगा।

डॉक्टर समेत ओटी स्टाफ बेहोशी वाले डॉक्टर के तबादले पर अड़े

डॉ. राजेश ने बदतमीजी की थी : डॉ. हरमेल

अॉपरेशन से पहले मरीज को बेहोश करने वाले डॉ. हरमेल सिंह का कहा है कि डॉ. राजेश कुमार राजू ने पहले भी एक बार बदतमीजी की थी। जब मैं रोपड़ से यहां आया था तो डॉ. राजेश ने मुझ पर हमला किया था। उस समय भी उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी। इस बार भी उनके खिलाफ अधिकारियों को शिकायत दी है। विभाग के फैसले का इंतजार है।

डॉ. हरमेल सिंह ने हमला किया : डॉ. राजेश

डॉ. राजेश कुमार राजू का कहना है कि डॉ. हरमेल सिंह ने उस पर अचानक हमला कर दिया था। ऑपरेशन थियेटर में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव किया था। डॉ. हरमेल से निवेदन किया था कि पहले कि ऑपरेशन कर लें बाद में एसएमओ साहब के पास जाकर मामला सुलझा लेंगे। बावजूद इसके डॉ. हरमेल बहसने लगे। इसकी शिकायत अधिकारियों को दी है।

चमकौर साहिब सिविल अस्पताल में खाली पड़े ऑपरेशन थिएटर का दृश्य। -भास्कर
खबरें और भी हैं...