डॉ. सचदेव ने अस्पताल में पदभार संभाला
गुरु नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल कुक्कड़ मजारा में डॉ. विनोद सिंह सचदेव ने मेडिकल स्पेशलिस्ट तथा सुपरिंटेंडेंट के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। जीएनएम चैरीटेबल ट्रस्ट नवांगरां-कुलपुर के प्रबंधकों द्वारा उनकी नियुक्ति की गई है। ट्रस्ट की मुख्य सेवादार सुशील कौर, महासचिव बलवीर सिंह बैंस तथा मुख्य प्रबंधक रघबीर सिंह ने बताया कि डा. सचदेव का 40 साल का इंडियन एयर फोर्स अस्पताल, मैक्स अस्पताल मोहाली, दशमेश डेंटल कालेज फरीदकोट सहित अन्य कई सेहत संस्थाओं में तुजुर्बा है। डॉ. सचदेव सांस, छाती के रोग, ब्लड प्रैशर, शुगर, दिल की बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज करेंगे।