पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nangal News Driver Injured After Scooter Coming In Front Of Boar Admitted In Hospital

स्कूटी सवार के आगे सूअर आने से चालक जख्मी, अस्पताल में दाखिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में आवारा पशुओं की समस्या का हल करने में नगर कौंसिल विफल रही है। शनिवार को शहर में एक एक्टिवा के आगे अचानक सूअर आने से चालक घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में बीबीएमबी अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। लोगों का कहना है कि कौंसिल अधिकारी पालतू जानवर रखने वालों को नोटिस जारी करके उन्हें संभालने की हिदायत दें। अगर किसी के पालतू जानवर गलियों व सड़कों पर घूमते पाए जाएं तो उसे भारी जुर्माना किया जाए। सूअरों के कारण शहर में गंदगी काफी बढ़ती है और यह देखने में आम आता है कि सूअर सड़कों पर पूरा दिन घूमते रहते है। पार्षद एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि नंगल शहर के सुंदर बनाने में कौंसिल की अहम भूमिका होनी चाहिए वहीं सड़कों पर घूमते हैं तो इनसे टकराने के कारण किसी की जान भी जा सकती है।

हादसे में घायल अमृत लाल। साथ में परिवारक सदस्य।
खबरें और भी हैं...