पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Egg Weakened In January The Price Of Eggs In Wholesale 100 Was Rs 505 Per Hundred Now The Price Has Dropped To 305

अंडा हुआ कमजोर... जनवरी में होलसेल में अंडे की कीमत (100) 505 रुपए प्रति सैकड़ा थी, अब दाम ~305 तक लुढ़के

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस का असर भारत में अंडे और चिकन की कीमतों पर दिख रहा है। इनकी थोक कीमतों में 35-36 फीसदी की कमी आई है। गिरावट पिछले 15-20 दिन से जारी है। जनवरी में होलसेल मे अंडे की कीमतें (100) 505 रुपए प्रति सैकड़े पर थी, अब दाम 305 रुपए तक लुढ़क गए हैं। चालू सीजन में भारी सर्दी के बावजूद अंडों की कीमतों में मजबूती नहीं रही। बाजार में अंडे की कीमत 305 रुपए प्रति सैकड़ा व फार्म पर कीमत 288 रुपए प्रति सैकड़ा है। पिछले साल मार्च में फार्म पर रेट 400 रुपए सैकड़ा था। जो चिकन पहले 160-180 में बिक रहा था वह अब 130-140 में बिक रहा है। नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी के आंकड़ों के अनुसार, अंडे की कीमतें एक साल पहले के मुकाबले लगभग 35-36 फीसदी कम हैं।

सोशल मीडिया पर प्रचार से अंडे व चिकन की मांग घटी

मुर्गी पालन से जुड़े लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मैसेज से लोगों को डराया जा रहा है। इसके चलते अंडे और चिकन की मांग में कमी आई है। मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा है कि चिकन और अंडे का पकाकर ही करें।

सरकार के आदेश - बायोमीट्रिक बैन, रजिस्टर पर ही लगाएं हाजिरी

पंजाब में सरकार की ओर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है। जारी निर्देशों में विभागों को उपस्थिति दर्ज करने के लिए रजिस्टर लगाने को कहा है। जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए कई लोगों के हाथ के संपर्क में आने वाली चीजों के प्रयोग से यथासंभव बचने की बात कही गई है। मुलाजिमाें काे सार्वजनिक वाहन के बजाय अपने-अपने वाहन से ड्यूटी की सलाह दी है।

तैयारी- सिविल में बनाए गए स्पेशल वॉर्ड

स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में स्पेशल वार्ड स्थापित किया है। सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर प्रसाद भाटिया ने बताया कि अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाए हैं। रोगियों के लिए अलग सभी इंतजाम किया गया है। कोरोना के शक वाले मरीज का सैंपल लेकर उसे टैक्स के लिए भेजने का भी इंतजाम है। चीन, इटली आदि देशों से होकर जिले में आए सभी नागरिकों पर 28 दिनों तक नजर रखी जा रही है तथा अगर किसी को भी खांसी-जुकाम या बुखार की शिकायत हो, तो उसका जरूरी टेस्ट भी करवाया जाएगा। फिलहाल नवांशहर जिले में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं है।

नॉन वेज अच्छी तरह पकाने से नष्ट हो जाता है कोरोना

कोरोना वायरस जानवरों या पक्षियों से फैल रहा है, फिलहाल इसके पुख्ता सबूत नहीं है। हां, साफ-सुथरा एवं अच्छी तरह से पका हुआ अंडा या नॉन वेज खाया जा सकता है, क्योंकि अधिक तापमान में पकाने पर हर तरह के वायरस नष्ट हो जाते हैं।

मुर्गीपालन का धंधा करने वालों को दोहरा झटका

पोल्ट्री फार्म चलाने वाले अश्वनी कुमार ने बताया कि गलत सूचनाएं फैलाने से पिछले 15 दिनों में अंडे और चिकन की कीमतों में भारी गिरावट आई है। पिछली सर्दियों के मौसम की तुलना में मुर्गी चारे की कीमतें 35-45 फीसदी अधिक हैं।

खबरें और भी हैं...