- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Electricity Will Be Closed In Many Areas Of Balachaur Today
बलाचौर के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली
बलाचौर | 66 केवी सब स्टेशन बलाचौर से चलने वाले 11 केवी फीडर तहसील कांप्लेक्स और थोपिआ फीडर की लाइट 14 मार्च सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। तहसील कांप्लेक्स की बिजली बंद होने से सयाणा, तहसील, मेहंदीपुर, सिविल अस्पताल और मेहंदीपुर के क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। थोपिआ फीडर से गांव थोपिआ, जोगेवाल, उधनोवाल, खीबेवाल, मनसेवाल तथा जलाधरी गांवों में बिजली बंद रहेगी।