फैक्टरी प्रबंधक गैर कानूनी ढंग से वर्करों से कर रहे धक्केशाही
हेल्थ कैप्स वर्कर यूनियन सीटू की बैठक गांव फतेहपुर में जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के महासचिव जगदीश राम भूरा ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधकों द्वारा गैर कानूनी ढंग से वर्करों के साथ धक्केशाही की जा रही है और यूनियन के कामों में दखल दिया जा रहा है। इस कारण वर्करों में रोष व्याप्त है। अब प्रबंधकों द्वारा बदला लो भावना के तहत 60 अन्य वर्करों को बिना कारण गेट बंद कर दिया है। इस दौरान कंडी संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव करन सिंह राणा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फैक्ट्री प्रबंधकों द्वारा की जा रही धक्केशाही को तुरंत रोका जाए और 30-12-2019 के समझौते को तुरंत लागू करवाया जाए।
बैठक के दौरान फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी करते वर्कर।