पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Fake Of Lakhs Of Rupees In The Matter Of Buying And Selling Land Australia Two Nominated

जमीन खरीद फरोख्त व आस्ट्रेलिया ले जाने के मामले में लाखों रुपए की ठगी, दो नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना एनआरआई पुलिस ने जसवंत सिंह भारटा के बयानों के आधार पर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में ठगी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला जांच के आधार पर दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने आरोपियों से एक कोठी की खरीद की थी। जिसके लिए उन्होंने आरोपियों 24 लाख रुपए दिए थे। आरोपियों ने एक साजिश के तहत न केवल उनके नाम कोठी की रजिस्ट्री की बल्कि उन्हें यह झांसा भी दे दिया कि वे उन्हें आस्ट्रेलिया ले जाएंगे वहां अपना बिजनेस पार्टनर बना लेंगे। इसके बदले वे वह कोठी जो उन्होंने (भारटा को) बेची है उन्हें 60 लाख रुपए में बेच दे। लेकिन उक्त आरोपियों ने साजिश तहत न केवल कोठी की रजिस्ट्री किसी अन्य के नाम करवा दी बल्कि न तो उन्हें रुपए वापस किए और न आस्ट्रेलिया लेकर गए। पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की गई। जिसके आधार पर जसवंत सिंह भारटा की ओर से लगाए गए आरोप सिद्ध हुए। यही नहीं यह बात सामने आई कि आरोपितों की ओर से मिली भुगत करके पहले कोठी बेचने के नाम पर भारटा से 24 लाख रुपये ठगे। बाद में भारटा ने कोठी पर हुए कब्जा छुड़वाने के लिए भी करीब 15 लाख रुपए की राशि खर्च की थी। जबकि आरोपियों ने वह कोठी एक महिला को बेच दी व उसका कब्जा करवा दिया। जिसके आधार पर पुुलिस की तरफ से जसवंत नगर के रहने वाले लाल सिंह व लुधियाना के हब्बोवाल के रहने वाले करनैल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, दो एजेंट नामजद

नवांशहर|थाना बहराम पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोप में दो एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव गदाणी के रहने वाले तरसेम लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने विदेश जाने के लिए आरोपितों 2 लाख 40 हजार रुपए दिए थे। मगर न तो आरोपितों ने उन्हें विदेश भेजा और न ही उनको पैसे वापस किए। पुलिस ने अमृतसर के रहने वाले सुरेश कुमार व अरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...