- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Fraud In The Name Of Sending Abroad 72 Thousand One Nominated
विदेश भेजने के नाम पर ठगे ~72 हजार, एक नामजद
थाना मुकंदपुर पुलिस ने विदेश भेजने के मामले में ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव मंडेर निवासी तीर्थ कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिला जालंधर के गांव सैंदोवाल निवासी सुखविंदर ने उन्हें विदेश भेजने के लिए 72 हजार रुपए लिए थे।
लेकिन उसने उन्हें विदेश नहीं भेजा। उन्होंने उसे कई बार पैसों की मांग की लेकिन उसने उनके पैसे वापिस नहीं किए। उक्त आरोपी ने न तो उन्हें विदेश भेजा तथा न ही रुपए वापस किए।
इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 406 व 420 के तहत मामला दर्ज किया है।