बच्चों को दें अच्छी परवरिश : केपी
बलाचौर|डीजीपी विजिलैंस, हरियाना डॉ. केपी सिंह रविवार को अपने निजी दौरे के सिलसिले में बलाचौर में थे। उन्होंने एडवोकेट आरपी सिंह के फार्म हाउस पर गणमान्य लोगों व पत्रकारों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों के अच्छे संस्कारों से परवरिश करनी चाहिए। बच्चे मां-बाप से मिली अच्छी परवरिश से ही आगे जाकर अच्छे नागरिक बन सकते हैं। इस मौके पर रिटायर ब्रिगेडियर राज कुमार, वरिंदर कौर थांदी, विमल कुमार जसपाल जाडली, रशपाल सिंह के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।