पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकार के पास न देने को नौकरी, न सुविधाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेशाध्यक्ष भारती आंगरा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि पंजाब सरकार से रोजगार मांगने गए बेरोजगार अध्यापकों पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसकी शिवसेना ने कड़े शब्दों से निंदा की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से अपने विधानसभा चुनाव 2017 में अपने मेनिफेस्टो में घर-घर नौकरी देने का वायदा किया था न कि रोजगार मांगने वालों पर लाठियां बरसाने का। पंजाब सरकार की ओर से मुलाजिमों को नौकरियां तो क्या देनी है लेकिन वह नौकरियां मांगने वालों की भी सरकारी डंडे से पिटाई जरूर करवा रहे हैं। पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है। सरकार के पास न तो देने को नौकरी है न ही कोई बेरोजगारों के लिए सुविधाएं। पंजाब में भ्रष्टाचार भी इस कद्र बढ़ चुका है की भ्रष्टाचारी सरेआम अमन कानून की धज्जियां उड़ा रही हैं। गैंगस्टर पंजाब में दहशत का माहौल बना रहे हैं। पंजाब के हिंदुओं को डराने के लिए सरेआम हिंदू नेताओं को गोलियां मारी जा रही हैं, लेकिन कैप्टन सरकार की ओर से हिंदू नेताओं के कातिलों को पकड़ नहीं पा रही है।

भारती आंगरा।
खबरें और भी हैं...