पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Government Is Not Providing Facilities Like Interim Relief To 7 Thousand Regular Computer Teachers Harjinder Singh

सरकार 7 हजार रेगुलर कंप्यूटर टीचर्स को अंतरिम राहत जैसी सुविधाएं नहीं दे रही : हरजिंदर सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कंप्यूटर अध्यापक यूनियन पंजाब के जिला प्रधान हरजिंदर सिंह व जिला महासचिव सुरिंदर सहजल ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापकों द्वारा संगरूर में शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव 15 मार्च को किया जाएगा। उन्होंने प्रेस बयान में बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 7000 रेगुलर कंप्यूटर अध्यापकों को जानबूझ कर अंतरिम रिलीफ व एसीपी जैसी सुविधाएं लागू नहीं की जा रही। जितनी भी सरकारी स्तर पर मीटिंगें हुईं हैं, उनमें सरकार ने टालमटोल की नीतियां ही अपनाई हैं। सरकार की इन नीतियों से परेशान होकर 15 मार्च रविवार को संगरूर में प्रदेश स्तरीय रैली निकाली जाएगी। अगर सरकार ने फिर भी कंप्यूटर अध्यापकों की मांगें नहीं मानीं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। मौके पर यूनूस खोखर, राजविंदर लाखा, लखविंदर कुमार, संदीप दत्ता, राजू सैनी, मनदीप सिंह, रमन कुमार, राकेश कुमार, वासुदेव चौधरी, वरुण विज, भूपिंदर कुमार, नरेश कुमार, अमरजीत, नछतर कुमार, प्रदीप शर्मा, मुकेश कुमार, धर्मवीर, नीना कुमारी, मीना कुमारी, पंकज चौधरी, सोनिया आदि हाजिर रहे।

प्रदेश स्तरीय संघर्ष संबंधी जानकारी देते अध्यापक।
खबरें और भी हैं...