- Hindi News
- National
- Anandpur Sahib News Gurpala Panj Tahliyan Of Chakka Ramu Starts Sri Akhand Recitation Dedicated To Hola Mahalla At Gurdwara Sahib Decorated Nagar Kirtan
चक्क रामू के गुरपलाह पंज टाहलियां गुरुद्वारा साहिब में होला महल्ला को समर्पित श्री अखंड पाठ प्रारंभ, सजाया नगर कीर्तन
गांव चक्क रामू के गुरपलाह पंज टाहलियां गुरुद्वारा साहिब में होला महल्ला को समर्पित तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों के तहत श्री अखंड पाठ प्रारंभ किए गए। इस दौरान संत बाबा सुच्चा सिंह आनंदपुर साहिब वाले, अवतार सिंह, नरिंदर सिंह आदि विशेषतौर पर मौजूद रहे और उन्होंने संगत को होला महल्ला की बधाई दी। इसके बाद गुरुघर से नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में सजाए गए नगर कीर्तन में भारी संख्या में संगत ने शिरकत करके गुरु महिमा का गुणगान किया। संत बाबा सुच्चा सिंह की देखरेख में सजाया गया नगर कीर्तन गांव सरहाला राणूआं, चक्क माई दास, तलवंडी जट्टां, भरोमजारा आदि क्षेत्रों की परिक्रमा करता हुआ वापस गुरुघर में आकर संपन्न हुआ। इस दौरान ढाडी ज्ञानी सरबजीत सिंह ने संगत को गुरु का जस सुनाकर निहाल किया।
नगर कीर्तन में शामिल गुरु के प्यारे व श्रद्धालु।
इस मौके पर हैड ग्रंथी हरमेश सिंह, अवतार सिंह, दविंदर सिंह, हरदीप सिंह, नरिंदर सिंह, पलविंदर सिंह, हरजाप सिंह, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह, गुदावर सिंह, लखविंदर सिंह, मुखविंदर सिंह चाहल, सुदागर राम, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।