- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Harpreet Singh First In Aids Awareness Poster Making Contest
एड्स जागरूकता पोस्टर मेकिंग मुकाबले में हरप्रीत सिंह प्रथम
राहों रोड पर आरके आर्य कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. संजीव डावर की देखरेख में रेड रीबन क्लब की ओर से एड्स जागरुकता के सबंध में पोस्टर मेकिंग मुकाबला करवाया गया। जिसमें कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं के करीब 30 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। क्लब के कनवीनर डॉ. विशाल पाठक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पहला इनाम हरप्रीत सिंह, दूसरा इनाम छात्रा दीक्षा, तीसरा इनाम शिवम ने हासिल किया। सभी विजेताओं को प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुशील पुरी व कालेज प्रिंसिपल द्वारा वितरित किए गए। कनवीनर डा. पाठक ने बताया कि एड्स जानलेवा बीमारी है, इससे बचाव के लिए जागरुकता जरुरी है।
विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों को चेक करते संजीव डावर व अन्य।