हरविंदर बाजवा बनाए गए ‘आप’ राहों के कमांडर
आम आदमी पार्टी हलका नवांशहर के इंचार्ज सतनाम सिंह जलवाहा की प्रधानगी में यहां राहों में बैठक करी गई। इस दौरान हरविंदर सिंह बाजवा को सर्वसम्मति से आम आदमी आर्मी राहों का कमांडर नियुक्त किया गया।
यहां बैठक में मौजूद क्षेत्र के एक्टिव सदस्यों को संबोधित करते हुए जलवाहा ने कहा कि पटियाला में 16 मार्च को होने वाले रोष मार्च व धरना प्रदर्शन में हलके से बड़ा काफिला शामिल होगा। यह प्रदर्शन महंगी बिजली के खिलाफ दिया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि महंगी बिजली की वजह से लोग परेशान हो गए हैं, इसलिए पार्टी का यह एक्शन इसी महंगी बिजली से लोगों को निजात दिलाने की है। जबकि उन्होंने नव नियुक्त राहों के कमांडर को पार्टी को ग्राउंड स्तर पर मजबूत करने की अपील की। जबकि आने वाले नगर कौंसिल के चुनावों के लिए तैयारियों की बात की। इस मौके पर सुरिंदर सिंह मल्ली, हरी कृष्ण, बलविंदर राहों, इंद्रजीत गढ़ी, विजय कुमार, कुलभूषण चोपड़ा, जोगेश जोगा, करनैल सिंह, सोहण भट्टी, टीटू आहुजा, प्यारा सिंह गढ़ी, जगतार सिंह यूके, महिंदर सिंह पल्लियां, वनीत राना, सुरिंदर सिंह, रिची राना, गुरदेव सिंह, हरबंस खालसा भी मौजूद रहे।
राहों में बैठक के बाद एक साथ आम आदमी पार्टी के वर्कर।