- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Head Vice President Secretary Joint Secretary Committee Members Will Vote
प्रधान, वाइस प्रेसीडेंट, सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, कमेटी मेंबरों के लिए पड़ेंगे वोट
डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन (डीबीए) नवांशहर के प्रधान, वाइस प्रधान, सेक्रेटरी आदि पदों के लिए चुनाव तीन अप्रैल को करवाया जाएगा। इस चुनाव में लगभग 280 वकील भाग ले सकेंगे। इस संबंध में एसोसिएशन के मौजूदा प्रधान वरिंदर पाहवा की प्रधानगी में हुई बैठक में कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एडवोकेट मनोहर सिंह गिल को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार एसोसिएशन के प्रधान, वाइस प्रेसीडेंट, सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, कैशियर, लाइब्रेरी इंचार्ज व कमेटी मेंबरों के लिए चुनाव होगा। इस चुनाव के लिए 25 मार्च को दोपहर 1 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे, 26 मार्च को दोपहर 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 27 मार्च दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग करवाई जाएगी तथा उसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट मनोहर सिंह गिल ने बताया कि चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए चार हजार, वाइस प्रधान के लिए तीन हजार, सेक्रेटरी के लिए अढाई हजार, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए दो हजार, कैशियर व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए 1500-1500 रुपए व कमेटी मेंबर के लिए एक-एक हजार रुपए नोमीनेशन फीस जमा करवानी होगी। इच्छुक प्रत्याशी उनके दफ्तर से नामांकन पत्र ले सकते हैं। उधर बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद प्रधान, सेक्रेटरी व अन्य पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।
बार एसोसिएशन चुनाव-2020-