पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Health Department Gave Information About Nutrition Campaign To The People

सेहत विभाग ने लोगों को दी पोषण अभियान की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेहत विभाग जिला अस्पताल द्वारा वाल्मीकि मोहल्ला और गढ़शंकर रोड पर स्थित आगनबाड़ी सेंटरों में पोषण अभियान और सेहत प्रोग्रामों सबंधी जागरुक किया गया।

इस मौके पर डॉ. सोनिया ने गर्भवती औरत और दूध पिलाती महिलाओं को पौष्टिक आहार देने संबंधी बताया कि गर्भकाल के तीन महीने के दौरान महिलाओं को आयरन की गोलियों के साथ साथ हरे पत्तेदार सब्जियां, दाले, मौसमी फल, विटामिन सी भरपूर भोजन, मुंगफुली, गुड़, चने, फलियों वाले भोजन, दूध दही आदि पौष्टिक आहार खाना चाहिए। बच्चों को 6 महीने तक मां का दूध ही देना चाहिए। बीईई तरसेम लाल ने आंगनबाड़ी सेंटरों में डेपो गतिविधियों और कोटपा एक्ट के तहत धारा चार, पांच, छह व सात के तहत जानकारी देते हुए बताया कि खुले में सिगरेट देना जुर्म है, सिगरेट बेचने की दुकानदार इश्तिहारबाजी नहीं कर सकता। एेसा करने पर दुकानदार पर कार्रवाई की जा सकती है और जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि
सिगरेट पीने से पीने वाले के साथ उसके पास बैठे लोगों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। मौके पर ज्योति, राज आदि हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...