पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार-टिप्पर की टक्कर में हेल्थ सुपरवाइजर की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

राहों-माछीवाड़ा रोड पर स्थित धागा फैक्ट्री के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे कार व टिप्पर की आमने-सामने हुई टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार सवार परमजीत कुमार सेहत विभाग में बतौर मल्टीपर्पस हेल्थ सुपरवाइजर थे और मौजूदा समय में गांव गरचा में तैनात थे। चौकी इंचार्ज एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि राहों के रहने वाले परमजीत कुमार हुंडई कार (पीबी-10-जीके-2795) राहों से माछीवाड़ा की ओर जा रहे थे। जब वह धागा फैक्ट्री के पास पहुंचे तो माछीवाड़ा से राहों की ओर आ रहे टिप्पर के साथ कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक परमजीत कुमार घर में प|ी व दो बेटों को छोड़ गए हैं। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक हादसे के बाद टिप्पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि परमजीत कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नवांशहर में भिजवा दिया गया है।

गई। मृतक परमजीत कुमार घर में प|ी व दो बेटों को छोड़ गए हैं। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक हादसे के बाद टिप्पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि परमजीत कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नवांशहर में भिजवा दिया गया है।

राहों-माछीवाड़ा रोड पर हादसे के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार।

परमजीत कुमार।
खबरें और भी हैं...