माता नैना देवी मंदिर में मनाया होली पर्व
स्थानीय मुकंदपुर रोड पर स्थित माता नैना देवी मंदिर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर कमेटी की महिला संकीर्तन मंडली ने भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन संबंधी भजन कीर्तन किया गया। महिलाओं द्वारा भजन आज ब्रज में होली रे..., श्याम होली खेलने आया..., होली खेलणी आ अज्ज तेरे नाल... आदि भजन गाकर प्रभु महिमा का गुणगान किया। इसके बाद महिलाओं द्वारा रंगों के स्थान पर सुगंधित फूलों से होली खेली गई। कीर्तन का भोग डालने के बाद मंदिर कमेटी की ओर से कढ़ी चावल का भंडारा भक्तों में वितरित किया गया। मौके पर प्रेम कांता चुघ, शीतल शर्मा, दया सचदेवा, रंजीत जस्सल, सुनीता नारंग, सतनाम कौर, शारदा, दया रानी, सुदेश रानी नारंग, कांता रानी नारंग, संगीता नारंग, पुष्पा आदि मौजूद रहे।
प्रभु की महिमा का गुणगान करती संकीर्तन मंडली की सदस्याएं।