- Hindi News
- National
- Banga News Honor Of Meritorious In Government School Of Village Mallan Sodhiya
गांव मल्लां सोढ़िया के सरकारी स्कूल में मेधावियों का सम्मान
गांव मल्लां सोढ़ियां के सरकारी प्राइमरी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बंगा के विधायक डा. सुखविंदर सिंह सुक्खी विशेष तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करके अपने लक्ष्य को पूरा करने की प्रेरणा दी। इस दौरान डॉ. सुक्खी व अन्य गणमान्यों द्वारा पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर संतोख सिंह मल्ला, सुखदेव राज, सरपंच सुषमा देवी, गुरमिंदर सिंह डिंपल, अमरजीत सिंह, कुलविंदर राम, बलवीर कौर, कुलविंदर कौर, अमरजीत सिंह, वरिंदर सिंह सहित स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।