पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएम कौशल योजना के तहत छात्रों को दिए आईडी कार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व विधायका गुरइकबाल कौर बबली ने स्किल सेंटर राहों का दौरा कर विद्यार्थियों को अपने हुनर को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत वर्दियां, डायरी, आईडी कार्ड भी वितरित किए। विशेष तौर पर मौजूद रहे डीपीएमयू स्टाफ के शम्मी ठाकुर तथा राज कुमार ने बताया कि जरूरतमंद युवाओं के लिए जनरल ड्यूटी असिस्टेंट व डॉक्युमेंट ट्रेड (कोर्स) स्थानीय एसकेएस दशहरा मैदान के समीप चलाए गए हैं। जिसमें युवाओं को दाखिला लेने तथा मुफ्त सिखलाई के अलावा मुफ्त किताबें दी जाएंगी। ट्रेनिंग के बाद बच्चों को संबंधित ट्रेड में जिले या जिले से बाहर नौकरी भी लगवाई जाएगी। इन कोर्सों में दाखिला लेने के लिए आयु 18 से 35 साल रखी गई है। इस मौके पर अश्वनी जोशी, संत कुमार आहूजा, हर्ष जोशी, हरचरन सिंह बाजवा, सरबजीत सिंह, रघुवीर सिंह, मनजिंदर कौर, बलजीत कौर, गगनदीप, अनीता, संजू आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...