- Hindi News
- National
- Nawanshahr News Identification Of Accused In Kabaddi Cup Firing Mostly Related To Khatri Group
कबड्डी कप गोलीकांड के आरोपियों की पहचान, अधिकतर खत्री ग्रुप से संबंधित
आईटीआई में होने वाले कबड्डी कप से पहले बरनाला रोड पर एनआरआई भाईयों पर हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस को पहचान हो गई है। हमले के पीछे खत्री ग्रुप का हाथ माना जा रहा है। पुलिस खत्री ग्रुप से जुड़े नौजवानों की गोलीकांड के दिनों में एक्टिविटी की जांच करने के बाद इस नतीजे पर पहुंची है। नवांशहर सीआईए स्टाफ की ओर से माहिलपुर के पास किए गए एनकाउंटर में मारे गए नौजवान की हिस्ट्री जानने और गिरफ्तार किए आरोपी से पूछताछ के बाद नवांशहर पुलिस ने लंगड़ोआ निवासी एक नौजवान को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी लंगड़ोआ निवासी बलविंदर घई उर्फ बब्बू पर रक्कड़ां ढाहां निवासी सोनू खत्री, मनदीप मन्ना निवासी उप्पल जागीर (जालंधर), ठठियाला निवासी गुरप्रीत गोपी आदि को पनाह देने के आरोप है। बब्बू जोकि गढ़शंकर इलाके में किसी फार्म हाउस पर काम करता था और उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पूरा यकीन हो गया है कि इस गोलीकांड के पीछे खत्री ग्रुप का हाथ है। बता दें कि 3 दिन पहले माहिलपुर में सीआईए नवांशहर व होशियारपुर पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन के बाद वरिंदर शूटर की मौत हो गई थी, जबकि मनदीप मन्ना नाम का एक नौजवान वहां से भागने में सफल हो गया और वहीं गुरजंट पुलिस के हाथ चढ़ गया था। मनदीप मन्ना पर पुलिस को कबड्डी कप गोलीकांड में संलिप्त माना जा रहा है और पुलिस को बहुत सी जानकारियां गिरफ्तार गुरजंट से भी मिल रही हैं।
बब्बू पर गैंगस्टरों को पनाह देने का आरोप
सदर नवांशहर पुलिस की ओर से नामजद किए गए आरोपी लंगड़ोआ निवासी बलविंदर बब्बू पर आरोप है कि उसकी ओर से गैंगस्टरों को गढ़शंकर में पनाह दी जाती थी और गैंगस्टरों की ओर से लूटी गई कारों को भी अपने पास छिपा लिया जाता था। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने कहा कि पकड़े गए बलविंदर घई बब्बू के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन दिनों फरार चल रहा रक्कड़ां ढाहां निवासी सोनू खत्री, मनदीप मन्ना निवासी उप्पल जागीर (जालंधर), ठठियाला निवासी गुरप्रीत गोपी आदि को अपने पास छिपाकर रखता था।