- Hindi News
- National
- Nawanshahr News If Symptoms Of Corona Are Seen Then Get Investigated Tejinder Singh
कोरोना के लक्ष्ण दिखाई दें तो जांच कराएं : तेजिंदर सिंह
दुनिया भर में महामारी के रूप में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन व सांझ केंद्र नवांशहर की टीम द्वारा गांव बरनाला में कोरोना वायरस से बचाव संबंधी बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। यह सेमिनार डीएसपी स्पेशल ब्रांच दीपिका सिंह की अगुवाई में सांझ केंद्र नवांशहर के इंचार्ज एएसआई कुलदीप सिंह की टीम की ओर से गांव की सरपंच नरिंदर कौर, नंबरदार दिलबाग सिंह व पंचायत के सहयोग से करवाया गया। इस दौरान मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान कश्मीर सिंह ढिल्लों, धरमजीत सिंह, तेजिंदर सिंह जोत व आईवीवाई अस्पताल के डॉक्टर विकासदीप, अमरीक ढिल्लो मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस के बारे तथा इससे हो रहे नुकसान के बारे डिटेल में बताया तथा इससे बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में लोगों को विस्तार से जागरूक किया। इस दौरान तेजिंदर सिंह जोत व हरविंदर सैणी ने गांववासियों से अपील की कि जब भी गांव में कोई भी व्यक्ति विदेश से आए तो सबसे पहले उसका सरकारी अस्पताल या अन्य किसी अच्छे अस्पताल में चेकअप करवाया जाए ताकि यदि उस व्यक्ति में कोरोना वायरस के संबंध में कोई लक्षण दिखाई दें तो उस का पहले अस्पताल में प्रोपर इलाज करवाया जाए ता कि इस बीमारी से गांव का कोई अन्य व्यक्ति न प्रभावित हो सके। इस दौरान डॉ. विकासदीप व अमरीक ढिल्लों द्वारा गांववासियों को कोरोना वायरस के लक्षणों व बचाव के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपना खुदका व अपने आसपास का इलाका साफ सुथरा रखने के लिए विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अजीत सिंह, दिलबाग सिंह, कुलविंदर कौर, सिपाही बलजीत सिंह, अवतार सिंह मौजूद रहे।
कोरोना वायरस पर करवाए सेमिनार में गांववासियों को संबोधित करते वक्ता।