पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News In The District Police Head Quarters Told Tips To The Defenders From Corona

जिला पुलिस हेड क्वार्टर में मुलाजिमों को कोरोना से बचाव के टिप्स बताए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पुलिस हेड क्वार्टर में एसएसपी अलका मीणा के आदेश पर डीएसपी (स्पेशल ब्रांच) कम डीसीपीओ दीपिका सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविंद-19 कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स दिए।

उन्होंने बताया कि सभी को पंजाब सरकार, सेहत व परिवार भलाई विभाग की हिदायतों अनुसार सभी प्रमुख अफसरों को हिदायत की कि वह अपने अधीन काम कर रहे कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव, फैलाव सबंधी जानकारी दे। इस वायरस से वह अपने आप को, परिवार को और आम नागरिकों को कोरोना वायरस (कोविंद-19) से बचाया जा सके। पब्लिक के इकट्ठ में, मेलों और प्रोग्रामों को कुछ समय के लिए स्थगित कर आगे किया जाए। इसके बचाव के लिए हमें दिन में कई बार हाथों को साबुन और पानी के साथ धोना चाहिए। हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। जिस व्यक्ति को जुकाम, खांसी, या बुखार है उससे दूरी रखी जाए तथा खांसते समय, छींकते समय अपने नाक और मुंह को ढक कर रखें। जिस व्यक्ति को जुकाम, खांसी या बुखार है, उसके साथ हाथ न मिलाया जाए, गले न मिला जाए। कोरोना वायरस के आम लक्षण बुखार, खाँसी, सांस लेने में तकलीफ, थकावट और सिर दर्द है। यदि ऐसे लक्षण सामने आते हैं तो वह डाक्टर से चेकअप करवाएं। इस मौके पर सभी थाना प्रमुख, पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस मुलाजिम।
खबरें और भी हैं...