पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News In The Results Of Bca Samester 1 The Celebration Of Rahon Was The First

बीसीए समेस्टर-1 के रिजल्ट में राहों का उत्सव जैन रहा प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेधावियों को सम्मानित करते काॅलेज स्टाफ के सदस्य।

राहों | दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजिज कैंपस-3 राहों में बीसीए समेस्टर-1 के रिजल्ट में राहों के उत्सव जैन ने काॅलेज में पहला स्थान हासिल किया है। कैंपस डायरेक्टर डाॅ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि उत्सव जैन ने 9 सीजीपीए अंक लेकर पहला, नीतू ने 7.92 अंक लेकर दूसरा और सोनिया ने 7.60 सीजीपीए अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल करके काॅलेज का नाम रोशन किया है। काॅलेज स्टाफ ने उक्त मेधावियों को सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रोफेसर नानक शरण सिंह, गगन हुंदल, इरविंदर कौर, रमनदीप सिंह, जसविंदर हुंदल, अमनदीप कौर, निष्कर्णप्रीत कौर मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...