पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्भवतियों को पौष्टिक आहार और डॉक्टरी मदद की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल अस्पताल में एसएमओ डाॅ. हरविंदर सिंह की हिदायत पर ममता दिवस मनाते हुए गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई।

डाॅ. हरविंदर सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खुराक खानी चाहिए। उनको एनीमिया से बचाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दालें आदि खानी चाहिए। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हमें बुखार, खाँसी ज़ुकाम होने पर मुंह ढांप कर रखना चाहिए। हमें अपने हाथ बार-बार धोने चाहिए, हमें हाथ मिलाने की बजाए दूसरे से ही एक दूसरे से अभिवादन करना चाहिए। विदेश से आए किसी भी व्यक्ति को पूरे 28 दिन घर में रखा जाए। जरूरत पड़ने पर डॉक्टरी सहायता जरूर ली जाए। इस मौके पर बीईई तरसेम लाल, ज्योति, रिंपी सहोता भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...