पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Janwadi Stree Sabha Celebrated International Women39s Day In Village Palaces

जनवादी स्त्री सभा ने गांव महालों में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नजदीकी गांव महालों में जनवादी स्त्री सभा की ओर से जिला प्रधान दलजीत कौर बरनाला की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीटू की जिला वाइस प्रधान चरनजीत कौर उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, बराबर काम- बराबर तनख्वाह, नारी शोषण, भ्रूण हत्या व दहेज आदि सामाजिक बुराइयों के लिए एक जुट होकर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मांग की कि मनरेगा किरतियों व खेत मजदूरों को 700 रुपए दी जाए। पार्लियामेंट व विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें रखने का बिल लोक सभा में तुरंत पास किया जाए। मौके पर सतिया, जगदीश कौर, कुलवंत कौर, बलजीत कौर, कमलजीत, शिंदर कौर, जसवीर कौर, रेशम कौर, निम्मों, छिंद्दो, कुलविंदर कौर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...