- Hindi News
- National
- Mukundpur News Jaspreet Of Mukandpur College Was First In Bcom Semester 3 Results
बीकॉम सेमेस्टर-3 परिणामों में मुकंदपुर कॉलेज की जसप्रीत जिले में प्रथम रहीं
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा बीकॉम सेमेस्टर-3 के घोषित नतीजों में मुकंदपुर के अमरदीप सिंह शेरगिल मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रौशन किया है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. धर्मजीत सिंह ने बताया कि जसप्रीत ने 77 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। प्रिया ने 67 फीसदी अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. कर्मजीत कौर, डॉ. मेघना अग्रवाल तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने मेधावियों को बधाई दी है।
सिमरनप्रीत कौर जिले में पहले स्थान पर
बंगा सिटी|बीएससी नॉन मेडिकल सेमेस्टर-1 के परिणामों में सिख नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल प्रोफेसर अनुपम कौर ने बताया कि सिमरनप्रीत कौर ने 83 प्रतिशत अंक लेकर यूनिवर्सिटी में पांचवां तथा जिले में पहला स्थान हासिल किया है। आशु ने 78.25 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रौशन किया।
बीकॉम के सेमेस्टर-5 में प्रवीन अव्वल
कॉलेज की मेधावी छात्राएं।
नवांशहर|आरके आर्य कॉलेज का बीकॉम पांचवें सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ. संजीव डावर ने बताया कि प्रवीन सहारन ने 350 से 250 अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला, ममता रानी व अर्शदीप कौर ने संयुक्त रुप से 237 अंक लेकर कॉलेज में दूसरा तथा बिलकिश ने 236 अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान पाया है।