पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Kanshi Ram Ji Fair Named For Rally Rally Of 15 Will Bring Changes In Punjab Politics Jasvir Singh

रैली को दिया कांशी राम जी मेले का नाम, 15 की रैली पंजाब की राजनीति में लाएगी बदलाव : जसवीर सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहुजन समाज पार्टी की ओर से 15 मार्च को पार्टी संस्थापक कांशी राम के जन्मदिन पर खवासपुरा (रोपड़) में की जा रही रैली को लेकर बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया है। जानकारी देते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी एवं जनरल सेक्रेटरी डा. नछत्तर पाल ने कहा है कि 15 मार्च को हो रही यह रैली पंजाब की राजनीति में बदलाव लाएगी। गांव खवासपुरा (रूपनगर) में रखी गई रैली बसपा के जन्म से अब तक पूरे इतिहास की पहली रैली है, जिसे कांशी राम जी मेला का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर पूरे पंजाब के वर्कर पूरे जोश एवं उत्साह से क्रियाशील हो चुके हैं, जोकि दूसरी बड़ी पार्टियों के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियों के सिलसिले में 9 मार्च को सुबह दस बजे विधान सभा चमकौर साहिब, दो बजे नूरपुर बेदी ब्लॉक, शाम पांच बजे रोपड़ सिटी के संगठन की मीटिंग होगी। दस मार्च को सुबह दस बजे विधान सभा गढ़शंकर, एक बजे विधान सभा चब्बेवाल, शाम चार बजे शामचौरासी विधान सभा, शाम छह बजे विधान सभा होशियारपुर विधान सभा चुनाव क्षेत्र की मीटिंग रहेगी। इसी तरह 11 मार्च को सुबह 10 बजे जालंधर की चारों विधान सभा चुनाव क्षेत्र की मीटिंग, तीन बजे विधान सभा आदमपुर, शाम छह बजे तीन विधान सभा क्षेत्र टांडा, दसूहा व मुकेरियां की दसूहा में होंगी। मार्च 12 को बलाचौर विधान सभा के गावों का तूफानी दौरा भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि बसपा का एकमात्र लक्ष्य पंजाब से कांग्रेस व भाजपा गठबंधन को सत्ता से बाहर रखना है। बहुजन समाज पार्टी को पंजाब में सत्ता की भागीदार बनाकर सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के लक्ष्य को प्राप्त कर पंजाब की जवानी, गुरुओं महापुरुषों के पंथ, प्रकृति का पानी हवा धरती, सेहत शिक्षा रोजगार जैसे मुद्दों को ठीक करना है। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर विभिन्न कमेटियों का भी गठन कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...