खरमास आज से, एक महीने नहीं होंगे शुभ कार्य
पढ़िए 12 राशियों पर आने वाले दिनों में क्या होगा असर
मेष : मेष के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इन लोगों के लिए सूर्य द्वादश रहेगा। नेत्रों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा।
वृष : इन लोगों के लिए अब सूर्य एकादश हो जाएगा। वृष राशि वाले लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। धन संबंधी कामों में विशेष लाभ मिल सकता है।
मिथुन : इन लोगों के लिए सूर्य दशम रहेगा। सूर्य की वजह से परिवार में शुभ काम के योग बनेंगे।
कर्क : इस राशि के लिए नवम सूर्य रहेगा। इनके लिए यह समय शुभ रहने के संकेत हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
सिंह : इन जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव में रहेगा। इन्हें अनजाने डर का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कड़ी मेहनत करनी होगी।
कन्या : जीवन साथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। प्रेम बनाए रखें। धैर्य से काम करें। व्यापार में लाभ के सौदे हो सकते हैं, सावधान रह कर कार्य करें।
तुला : सूर्य षष्ठम रहेगा। आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक : इसका सूर्य पंचम हो जाएगा। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु : इन लोगों को चतुर्थ सूर्य की वजह से लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर : तृतीय सूर्य की वजह से मनचाहे स्थान पर जाने के योग बन सकते हैं। भाइयों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योगे हैं।
कुंभ : आपको सूर्य की वजह से लाभ हो सकता है। घर-परिवार में धैर्य बनाए रखें, क्रोध को काबू करें। आंखों में परेशानी होगी।
मीन : सूर्य एक माह इसी राशि में रहेगा। इन जातकों के प्रभाव में बढ़ोतरी करेगा। धन लाभ के योग है। रुकावटों को दूर कर पाएंगे।