- Hindi News
- National
- Banga News Lance After Examining The Eyes Of 300 Patients In The Camp Set Up In The Village Katariya
गांव कटारियां में लगाए शिविर में 300 मरीजों की आंखों की जांच कर लैंस डाले
गांव कटारियां में स्थित पीर बाबा हाकम शाह नौशाही कादरी दरबार में मुफ्त नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया गया। दरबार प्रबंधकों, गांववासियों तथा एनआरआईज के सहयोग से लगाए गए कैंप में डा. दिनेश मधोक पर आधारित टीम द्वारा करीब 350 मरीजों की आंखों की मुफ्त जांच की गई। करीब 40 मरीजों के आपरेशन दृष्टि आई केयर अस्पताल बंगा में किए गए, जबकि 300 मरीजों की आंखों में लैंस डाले गए और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं दी गईं। कैंप में विशेष सहयोग करने वालों को प्रबंधकों द्वारा सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वरिंदर सिंह, गुरचरन सिंह, राजिंदर सिंह, मलकीत बंगा, गुरबचन बादशाह, संतोख सिंह जक्खू, सुखदेव राम जक्खू, परमजीत बसरा, हरप्रीत सिंह, सुखदेव जक्खू, जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह, निरंजन दास, मोहन लाल, परमजीत बंगा, परमवीर जक्खू, गुरचरन सिंह, जगीरी राम आदि मौजूद रहे।
कैंप में मरीजों की आंखों की जांच करते डाक्टर।