पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस को लेकर विधायक ने सेहत अधिकारियों से की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलाचौर | विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने शुक्रवार को सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने व अफवाहों से सुचेत करने को कहा। बैठक में बलाचौर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. रविंदर सिंह ठाकुर, सड़ोआ के एसएमओ डाॅ. नरिंदर कुमार और काठगढ़ के एसएमओ डाॅ. गुरिंदर सिंह ने विधायक को सेहत विभाग द्वारा कोरोना वायरस संबंधी निर्देशों के प्रति अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि लोगों को बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, थकावट तथा सिरदर्द आदि लक्षण होने पर सेहत विभाग से संपर्क करने को कहा गया है। इसके अलावा एहतियात के तौर पर ऐसे लक्षणों वाले मरीज के साथ हाथ मिलाने, गले मिलने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा हाथों को अच्छी तरह से रूटीन में साबुन के साथ धोना चाहिए या अलकोहल सेनेटाइजर प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कोरोना के संदिग्ध मरीज के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा विदेश से आने वाले व्यक्तियों को अपना एहतियातन चेकअप करवाने और 14 दिन घर में ही रहने की सलाह भी दी जाती है। उक्त अधिकारियों ने बताया कि जिले में इससे संबंधित हेल्प लाइन नंबर 01823-227471, प्रदेश स्तर पर 0172-2920074 तथा राष्ट्र स्तर पर 011-23978046 चलाए गए हैं।

अधिकारियों के साथ बातचीत करते विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर।
खबरें और भी हैं...