पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाढ़ से निपटने के लिए सतलुज पर मॉक ड्रिल आज: एडीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एडीसी (ज) आदित्य उप्पल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की सहायता के साथ बाढ़ व अन्य कुदरती आपदाओं के कारण पैदा होने वाली गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारियों और प्रबंधों का अभ्यास शुक्रवार को दरिया सतलुज में किया जाएगा।

इस मोक पर मोक ड्रिल को पूरा करने के लिए सिविल, पुलिस और माल अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल सितंबर की बरसात में दरिया में बनी बाढ़ जैसी परिस्थिति की याद दिलाते कहा कि जिले में ज्यादा समस्या दरिया में पानी बढ़ने के बाद बांध की भीतर बैठे लोगों और खेती करते किसानों को आती है। इसके अलावा िजन स्थानों पर बांध कमजोर हैं, उनके साथ के गांवों में लोगों को इससे ज्यादा परेशानी रहती है। एेसी जमीनी हकीकतों और समस्याओं का प्रशासन को उस समय सामना करने के लिए ऐसे अभ्यासों की खास जरूरत है। उन्होंने इस सबंधी किए प्रबंधों, टीमो, मैन पावर आदि के साथ सबंधी जानकारी लेने के लिए भी कहा। उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को इस ‘मोक ड्रिल ’ दौरान की जाने वाली गतिविधि बारे बताया। एडीसी उप्पल ने बताया कि जिले द्वारा अपने स्तर पर एेसी परिस्थितियों के साथ पूरा करने के लिए मौके पर पड़ने वाली जरूरतों के मद्देनजर डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट प्लायन (जिला आफत प्रबंधन योजना) भी तैयार की हुई है, उसके अनुसार ही ‘टेबल टाप मीटिंग’ में विचार-विमर्श किया जाएगा तथा इस ‘मोक ड्रिल’ की कार्यवाही बनाई जाएगी।

बैठक को संबोधित करते एडीसी आदित्य उप्पल।
खबरें और भी हैं...