मोरिंडा का युवक 2 फरवरी से लापता
मोरिंडा|ग्रीन एन्क्लेव निवासी मंगत राम ने सिटी पुलिस को अपने बेटे के लापता होने की खबर दी है। सिटी पुलिस थाना मोरिंडा मुखी इंस्पैक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मंगत राम निवासी मकान नंबर 66 वार्ड नंबर 1 ग्रीन एन्क्लेव मोरिंडा ने बताया कि उनके 25 वर्षीय बेटे मोहित वर्मा ने उन्हें फोन करके कहा कि वह परेशान है अौर सरहिंद भाखडा कजोली नहर पर खड़ा है। जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि वहां सिर्फ उसकी कार खड़ी मिली जिसे वह अपने घर ले गए। उन्होेंने बताया कि वहां पर आस पास तलाश करने पर उन्हें मोहित की कोई जानकारी नहीं मिली। मोहित 2 फरवरी से लापता है। सिटी के एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि मैसेज फ्लैश किया हुआ है और तलाश जारी है।