पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rahon News Navpreet Kaur Wins 39dhe Punjab Di39 Title At Kripal Sagar Academy

कृपाल सागर अकादमी में नवप्रीत कौर ने जीता ‘धी पंजाब दी’ खिताब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृपाल सागर अकादमी में करवाई गई ‘धी पंजाब दी’ प्रतियोगिता में खन्ना की नवप्रीत कौर ने खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कृपाल सागर कॉलेज आफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. बलतिंदर कौर ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में 18 से 35 साल की 44 मुटियारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहे अकादमी के चेयरमैन डा. कर्मजीत सिंह ने कहा कि बीजी सुरिंदर कौर का सपना एक हुनरमंद, कार्यशील ऐसी नारी का उत्थान करना था, जो हर क्षेत्र में पुरुषों का मुकाबला कर सकती हो। इस मौके पर मिसेज सरबजीत मांगट, अकादमी के सचिव अशोक रैना, डॉ. चावला, कैप्टन गुरदेव सिंह, डॉ. एशमीन शाही, लखविंदर मांगट, आकाश मांगट, मनदीप कौर, आत्म प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

‘धी पंजाब दी’ प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेताओं का सम्मान करती हुईं अकादमी स्टाफ सदस्याएं।
खबरें और भी हैं...