नी मैं नच्चना श्याम दे नाल अज्ज मैनूं नच्च लैण दे... पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
न्यू टीचर कॉलोनी में स्थित नील कंठ महादेव मंदिर में महिला संकीर्तन मंडल व मंदिर प्रबंधकों की ओर से श्री हरिनाम संकीर्तन होली कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में महंत सीता राम दास विशेषतौर पर मौजूद रहे। पंडित भगवान दास ने मंडल सदस्यों से विधिवत नवग्रह पूजन, झंडा पूजन व अन्य पूजन करवाए। इसके बाद मंच पर विंदर बाली, गगन चाना, अश्वनी गुप्ता व दानिश ने मंच पर गणेश वंदना से धार्मिक आयोजन की शुरुआत की। उन्होंने काली कंबली वाला मेरा यार है.., पीले पितंबर वालेया.., गौरा तेरा लाडा गज्ज बज्ज के.., नी मैं नच्चना शाम दे नाल अज्ज मैनूं नच्च लैण दे.. ओम नमो शिवाय इत्यादि भजन सुना कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण राधा व सखियों की झांकियों के साथ लड्डू होली, फूल होली व लट्ठ होली खेली। श्री ठाकुर जी एवं राधा रानी जी का फूल डोल किया। महंत सीता राम दास जी ने कहा होली सभी धर्मों का पर्व है। जब हम एक दूसरे के गुलाल लगाते है तो हम धर्म, जाति, अमीर गरीब, ऊंच नीच का फर्क भूल कर उससे होली खेलते हैं। ऐसे पर्व ही एक दूसरे को इकट्ठा कर हर प्रकार के गिले शिकवे मिटाते हैं। आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके अश्वनी गुप्ता, मास्टर सतीश शर्मा, शाम जी राणा, लवली शर्मा, दमन शर्मा, अनिल गोड, सुमन गोड, इंद्रजीत शर्मा, दिनेश शर्मा, राकेश कुमार, अशोक वर्मा, गोपाल मोहन शारदा, विक्की दुआ, परविंदर बत्रा, विपन कुमार, चंचला राणा, पवन राणा, प्रवीन राणा, जंगबहादुर, पंकज कनौजिया, सुरेश शास्त्री, बोबी ओहरी, सुनील कुमार व श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्री हरिनाम संकीर्तन होली कार्यक्रम में भजनों पर झूमते श्रद्धालु।
गणमान्यों का सम्मान करते प्रबंधक।