- Hindi News
- National
- Anandpur Sahib News Nihang Singhs Showered Jauhar With A Spear And Dismantling The Fort Each One Ran 2 2 Horses
िनहंग सिंहों ने बरछे के साथ िकल्ला उखाड़ने और शस्त्र विद्या के दिखाए जौहर, एक-एक ने दौड़ाए 2-2 घोड़े
खालसा पंथ के जन्मस्थल व उल्लास का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला संपन्न हो गया। वहीं तख्त श्री केसगढ़ साहिब में रखे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस मौके तख्त श्री केसगढ़ साहिब में करवाए गए धार्मिक समागम में तख्त श्री हरिमंदिर साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार रणजीत सिंह, संत समाज के अध्यक्ष बाबा हरनाम सिंह खालसा, शिरोमणि कमेटी के प्रमुख सचिव रूप सिंह के अलावा अन्य धार्मिक नेताओं ने राष्ट्रीय पर्व होला महल्ला की सभी देशवासियों को बधाई दी। इस मौके परह निहंग जत्थेबंदियों ने शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल की अगुवाई में महल्ला सजाया। चरण गंगा स्टेडियम में एक-एक निहंग सिंह ने एक घोड़े से लेकर 6-6 घोड़े दौड़ाए। तेज रफ्तार घुड़दौड़ सम. बरछे के साथ किल्ले उखाड़ने का जौहर भी इस जंगी कला का प्रदर्शन कर रहा था। निहंग सिंहों ने गुलाल का छिड़काव एक अद्भुत आनंद के साथ पेश किया। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह ने धर्म के नाम संदेश दिया।
श्रद्धालुओं के बीच घुसे घोड़े, 6 घायल
आनंदपुर साहिब|होला महल्ला के अंतिम दिन गुरु की लाडली फौजें निहंग सिंह संगठनों द्वारा निकाले गए महल्ले के दौरान ऐतिहासिक चरणगंगा स्टेडियम में आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु प्रबंधों की कमी के चलते घायल हो गए जिन्हें भाई जैता जी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार महल्ला निकालने मौके गुरु की लाडली फौजों द्वारा जब जौहर दिखाने शुरू किए गए तो तस्वीरें खींचने और जौहर देखने में भारी तादाद में श्रद्धालु स्टेडियम में पहुंचे हुए थे। इस दौरान घोड़े अचानक बेकाबू होकर घुस गए। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इससे सर्बजीत सिंह, मान सिंह, हरजीत सिंह, दविंदर सिंह, अमीर खान, मनप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, जसवीर सिंह तथा अमरजीत कौर को चोटें लगी। घायलों को अस्पताल मंे भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
निहंग जत्थेबंदियों ने शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल की अगुवाई में सजाया महल्ला