पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंगा में 17 दुकानों को गिराने का नोटिस जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों नगर कौंसिल की मीटिंग के में सबसे अहम प्रस्ताव पारित किया गया था कि बंगा शहर में फ्लाईओवर के 300 मीटर हिस्से में बाधा बन रही दुकानों को गिराकर काम पूरा किया जाए। इसके लिए 3डी आने के बाद 18 दुकानें खसरा नंबर 90,104,339/1 जो नगर कौंसिल की मलकियत में है और वह फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में आ रही हैं, उन्हें गिराने का प्रस्ताव मीटिंग में सर्वसम्मति से पास किया गया था।

नगर कौंसिल के कार्यसाधक ऑफिसर राजीव ओबराय ने बताया कि 17 दुकानदारों को शुक्रवार को नगर कौंसिल ने नोटिस भेजकर बताया है कि उनकी दुकान ने नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के काम में बाधा डाल रही हैं। नोटिस के माध्यम पर यह बताया गया है कि उनकी दुकानें कभी भी गिराई जा सकती हैं और अपना इंतजाम करके रखें। दुकानें गिराए जाने से सात दिन पहले दुकानदारों को एक और नोटिस जारी होगा, उसके बाद कोई और नोटिस जारी नहीं किया जाएगा।

जिन दुकानों को गिराया जाना है, उनमें दुकान नंबर 1 शिव कुमार पुत्र डेरू राम मनियारी बाजार, दुकान नंबर 2 परवीन हांडा पुत्र अरुण हांडा मनियारी बाजार, दुकान नंबर 3 चरण दास पुत्र डेरू राम मनियारी बाजार, दुकान नंबर शाम लाल पुत्र चन्नण शाह कुछ हिस्सा मनियारी बाजार,दुकान नंबर 4 अनिता ग्रोवर कमल ग्रोवर कुछ हिस्सा घई मार्केट, दुकान नंबर 5 राजिंदर कुमार शर्मा घई मार्केट, दुकान नंबर 6 रविंदर गांधी पुत्र राम सरन घई मार्केट, दुकान नंबर 15 पवन कुमार पुत्र हुकम चंद तारा रानी पुत्री लश्करी शाह घई मार्केट, दुकान नंबर 16 चानन राम पुत्र बसंती राम घई मार्केट, दुकान नंबर 30 अश्वनी कुमार पुत्र बलविंदर कुमार, मुकेश पुत्र रमन लाल जोशी पालिका कांप्लेक्स, दुकान नंबर 29 कुलवंत राय पुत्र ज्ञान चंद पालिका कांप्लेक्स, दुकान नंबर 1 बिमलजीत पुत्र देव राज पालिका कांप्लेक्स, दुकान नंबर 26 विजय कुमार पुत्र भीम जैन गुप्ता पालिका कांप्लेक्स, दुकान नंबर 27 अश्वनी कुमार पुत्र दविंदर कुमार पालिका कांप्लेक्स, दुकान नंबर 28 संदीप कुमार पुत्र कैलाश चंद्र पालिका कांप्लेक्स, दुकान नंबर 1 विपन कुमार शर्मा पुत्र प्रेम सरूप शर्मा नजदीक चुंगी सदर, दुकान नंबर 2 हर्ष कुमार एंड कंपनी कुछ हिस्सा नजदीक चुंगी सदर आती है। 18वीं दुकान नगर कौंसिल की इमारत है।

मनियारी बाजार, घई मार्केट, पालिका कांप्लेक्स, चुंगी सदर के पास गिराई जाएंगी दुकानें

दुकानदार बोले-नगर कौंसिल दूसरी जगह पर दुकानें बनवाकर बचाए उनका रोजगार

गिराई जाने वाली दुकानों के दुकानदारों का कहना है कि शहर की तरक्की एवं विकास के लिए जो कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे कभी भी दुकानें गिराए जाने के विरोध में नहीं थे, मगर हमारे व्यापार को एक तरह से बिल्कुल खत्म हो जाएगा। उसके लिए नगर कौंसिल को उनके लिए कुछ और दुकानें बनाकर देने का प्रस्ताव पास करना चाहिए, जिसके लिए सरकार के पास शहर के बीचोंबीच सरकारी जमीन भी मौजूद है सरकार चाहे तो हमारे व्यवसाय के लिए और अन्य और दुकानें फ्लाईओवर नवनिर्माण से प्रभावित होंगी वह भी उन दुकानों में अपना व्यापार कर सकेंगे।

नगर कौंसिल के नोटिस की प्रतियां दिखाते दुकानदार।
खबरें और भी हैं...