पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanshahr News Nri Affected By Seeing Iq Level Of Children Punnumjara Government School To Be Built On The Lines Of Europe

बच्चों का आईक्यू लेवल देख प्रभावित हुए एनआरआई यूरोप की तर्ज पर बनेगा पुन्नूमजारा का सरकारी स्कूल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव पुन्नूमजारा की गलियों में खेल बड़े हुए व अपने भविष्य के लिए विदेशों में सेटल हो गए, उन्हीं युवाओं ने अब वापस गांव का रुख किया है। गांव से संबंधित एनआरआईज ने गांव में स्थित सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूल के लिए नई इमारतें बनाने का करीब सवा करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर उस पर काम शुरू कर दिया है। दोनों स्कूलों की इमारतें मुकम्मल करने का टार्गेट नवंबर महीने का रखा गया है। जिसके तहत 8 मार्च यानि महिला दिवस पर एक महिला अध्यापिका के हाथों स्कूलों की इमारतों का नींव पत्थर रखवाया गया है। एनआरआईज की ओर से खुद ही सारे फंड इकट्ठे करके इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाना है। जिसमें गांव से संबंधित यूरोप, कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड सहित अन्य देशों में रह रहे एनआरआईज की तरफ से दोनों स्कूलों के लिए करीब सवा करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली इमारतों के लिए फंड दिए जाएंगे। एनआरआईज का उद्देश्य गांव के दोनों स्कूलों को जिले के रोल मॉडल के रूप में पेश करने का है।

एनआरआई ने खुद ही ~1 से 5 लाख तक की राशि देने का वादा किया

गांव में ही जन्में व अब आस्ट्रेलिया में रह रहे एनआरआई अमनदीप सिंह बताते हैं कि गांव से संबंधित एनआरआईज करीब-करीब इसी सीजन में गांव आते हैं। बीते साल की बात है कि एनआरआईज आए हुए थे व उन्हें गांव के स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए इनवाइट किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा व आईक्यू लेवल को देख कर एनआरआईज बहुत ही प्रभावित हुए। मगर स्कूल की इमारत को देख कर वे निराश हुए। इसलिए एनआरआईज ने गांव के दोनों स्कूलों की इमारतें बनाने की बात की। जिसके बाद गांव से ही संबंधित एक रिटायर्ड इंजीनियर के साथ बातचीत करके स्कूलों की इमारतों का नक्शा बनाया गया। जिस पर करीब सवा करोड़ रुपए खर्च आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एनआरआईज ने खुद ही एक लाख से लेकर करीब 5 लाख रुपए तक की राशि देने का वायदा किया है। जिसके तहत एक टीम की तरफ से सारी राशि इकट्‌ठी की जा रही है। व बकायदा उसका सारा हिसाब रखा जा रहा है। ताकि आने वाले फंडों का पारदर्शिता से प्रयोग किया जा सके और दोनों स्कूलों की इमारतें बनाई जा सकें।


महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की राह पर

अमनदीप सिंह ने बताया कि गांव के दोनों स्कूलों की इमारतों को यूरोपिय स्कूलों की इमारतों की तर्ज पर बनाया जाना है। जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूल की अध्यापिका रिचा के हाथों नींव पत्थर रखवाया गया है। एनआरआईज ने कहा कि महिलाएं किसी से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी(प्राइमरी) छोटू राम, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गुरदयाल मान, सरपंच संतोश कौर, अवतार सिंह थिंद, महिंदर सिंह नंबरदार, जसवीर सिंह कनाडा, जरनैल सिंह कनाडा, करनैल सिंह इंग्लैंड, जरनैल सिंह आस्ट्रेलिया, ज्ञान सिंह कनाडा, रठपाल सिंह कनाडा, दिलविंदर सिंह इटली, जसकरन सिंह इटली, जरविंदर सिंह पंच, मास्टर महिंदर सिंह, मास्टर अवतार सिंह बैंस, गुरनेक सिंह, राम लाल हेड टीचर, परमिंदर लाडी, सोनू मौजूद रहे।

महिला अध्यापक से रखवाया इमारत का नींव पत्थर

मंडे पॉजिटिव

नवांशहर के गांव पुन्नू मजारा में प्राइमरी व मिडल स्कूलों की इमारत का नींव पत्थर रखती महिला अध्यापिका रिचा। दोनों इमारतें यूरोपीय स्कूलों की इमारतों की तर्ज पर बनेंगी जिस पर करीब सवा एक करोड़ रुपए खर्च आने की उम्मीद है।-भास्कर
खबरें और भी हैं...