पाठ के भोग डाले, होला महल्ला उत्सव संपन्न
सचखंड वासी संत अमर दास वैद दयालपुर वालों की ओर से चलाई गई प्रथा को आगे बढ़ाते गुरु नानक दरबार बहराम की ओर से होला महल्ला को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अमरजीत सिंह लेहल की अगुवाई में करवाया गया। इस दौरान श्री आनंदपुर साहिब में होला महल्ला समागमों में शिरकत के लिए जा रही संगत के लिए लंगर लगाकर सेवा की गई। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के बाद रागी जत्थों द्वारा कीर्तन करके संगत को निहाल किया गया। दरबार के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह लेहल ने संगत को होला महल्ला पर्व की बधाई दी। इस मौके जसवंत सिंह मान, अवतार सिंह मान, सतनाम सिंह नागरा, नरंजन संह, बीबी सरबजीत कौर संधू, बीके पुरी, परमजीत कौर, सरबजीत कौर, भाई जगमोहन सिंह मलविंदर सिंह डैनी, गुरमुख सिंह, मनदीप सिंह भोगल, काला बहराम, जय पाल संधवां, जसमेल सिंह काहलों, मक्खन सिंह अटवाल, कुलवीर सिंह, कुलविंदर सिंह, शिव दयाल भुट्टा, मलूक सिंह, नरिंदर सिंह, केहल सिंह, अमरजीत सिंह अटवाल व संगत मौजूद रही।